लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- बैंक का कर्ज अदा करने के लिए अपनी पत्नी के नाम जमीन लिखवा लेने के बावजूद प्रधान ने एक किसान को तय रकम नहीं दी। इसी सदमे से किसान की मौत हो गई। उसके बेटे ने जब बकाया पैसा मांगा तो प्रधान ने अभद्र व्यवहार किया। उसकी याचिका पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने प्रधान, उनकी पत्नी और साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के चखरा गांव के गोबरे के मुताबिक उसके पिता रामगुलाम को ग्राम प्रधान गजराज ने भूमि विकास बैंक का कर्ज अदा करने के लिए अपनी चार बीघा जमीन चार लाख रुपए में खरीदने के लिए तैयार किया। मार्च 2022 गजराज ने अपनी पत्नी ममता के नाम जमीन का बैनामा भी करा लिया। गोबरे के मुताबिक बैनामे के समय कोई पैसा उसके पिता को नहीं दिया गया। रामगुलाम के बैंक खाते में 1.40 लाख रुपए जमा कराने के साथ ही बाकी रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.