सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- सुलतानपुर। लोकायुक्त के आदेश पर बहाउद्दीनपुर गांव में हुई मनरेगा के कार्यों की जांच में पाई गई है। जांच रिपोर्ट पर प्रधान, सचिव व मनरेगा जेई को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। विकास खंड करौदीकला की ग्राम पंचायत बहाउद्दीनपुर में लोकायुक्त के आदेश पर जिला समाजकल्याण अधिकारी ने मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच की थी। जांच के दौरान बंधा निर्माण, खेत समतलीकरण के कार्य में सात लाख 51 हजार रुपए की अनियमितता पाई गई थी। उपायुक्त श्रमरोजगार अजीत कुमार सिंह ने जांच रिपोर्ट पर प्रधान, सचिव व मनरेगा जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...