रांची, अक्टूबर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन सोमवार को प्रदोषकाल में माता लक्ष्मी की पूजा करना शास्त्रसम्मत है। इसबार दीपावली के दिन सोमवती अमावस्या का संयोग है। संध्या काल में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होगी। साथ ही काली पूजा होने और इसी दिन शिववास का भी संयोग होने के कारण इस दिन का व्रत, पूजा, और साधना विशेष रूप से फलदायी है। इसके साथ ही इस दिन पितरों को भी दीप दान करने की परंपरा है। पूजा के बाद लोग खुशी और उल्लास के साथ प्रकाशोत्सव मनाएंगे। शहर में आतिशबाजी कर लोग खुशियां मनाकर अपने घरों को दीपमालाओं से प्रकाशित करेंगे। प्रदोषकाल में होगी श्री गणेश और लक्ष्मी की पूजा पंडित रामदेव पाण्डेय के अनुसार प्रदोषकाल में श्री गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.