वाराणसी, नवम्बर 24 -- वाराणसी। जनपद की सीनियर महिला हॉकी टीम का चयन 24 नवंबर को दिन में 2.30 बजे से डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर में होगा। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस चयन परीक्षण में जनपद की 40 बालिकाएं खेल कौशल दिखाएंगी। इनमें कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। चयन परीक्षण में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और हॉकी वाराणसी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 25 नवंबर को सुबह 10.30 बजे से मंडलीय टीम का चयन परीक्षण होगा। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। अंतिम रूप से चयनित टीम वाराणसी में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में आयोजित प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीम भाग लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान ...