मेरठ, दिसम्बर 9 -- रामपुर में 19 दिसंबर से होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम के चयन के लिए सोमवार को ट्रायल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी स्पीड, स्टेमिना और गेम टेक्निक का परिचय दिया। टीम के लिए सूरज, सागर, देवा बिष्ट, अब्दुल, ईशू, वैभव, शिवम भारद्वाज, मौ. अकरम, गोलकीपर आयुष जैनवाल, आकाश, मौ. जाहिद, अरमान, सोमदत्त, अहद सैफी, अली जफर और उदयवीर को अंतिम 16 में जगह मिली, जबकि अंश सिंह और यश वर्मा को स्टैंडबाई खिलाड़ियों के रूप में टीम में रखा गया। ट्रायल चयन के माध्यम से चुने गए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मुख्य अतिथि रजनीश कौशल ने सभी को बेहतर खेल भावना के साथ मैदान पर उतरने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.