पूर्णिया, फरवरी 19 -- प्रदेश स्तरीय हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में रोहित दूसरे तो शिवांगी को तीसरा स्थान पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रांत के 200 से अधिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में थाना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र रोहित सोरेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरव दिलाया। उनकी लिखावट स्पष्ट, संतुलित एवं आकर्षक रही, जिसने निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं छात्रा शिवांशी वत्स ने भी अपनी सुंदर एवं सुस्पष्ट लेखनी के माध्यम से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.