चंदौली, जनवरी 12 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से नवजात शिशु और मातृत्व मृत्युदर को कम करने को लेकर लगातार स्वास्थ्य महकमा के अधिकारियों की ओर से पहल किया जा रहा है। इस दौरान रविवार को प्लानिंग कमीशन ऑफ स्टेट की प्रदेश स्तरीय टीम वर्तिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मरीजों से मिलकर सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके अलावा बार्ड ओटी, इमजेंसी और दवाओं के बारे में जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिया। प्लानिंग कमीशन ऑफ स्टेट की प्रदेश स्तरीय टीम वर्तिका श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ.वाईके राय सकलडीहा सीएससी पर प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सकलडीहा सीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान माड्यूलर ओटी, नवजात आईसीयू, लैब, ब्लड बैंक, ओपीडी, इमरजेंसी, एक्सरे आदि सेवाओं के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.