बरेली, नवम्बर 24 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 29 नवंबर से दो दिसंबर तक अयोध्या में होगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बरेली मंडल टीम का चयन जिला व मंडल स्तर पर होना है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 25 नवंबर को दोपहर तीन बजे व मंडलीय टीम का चयन 26 नवंबर को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...