अयोध्या, दिसम्बर 16 -- अयोध्या, संवाददाता। खेल निदेशालय द्वारा आयोजित महिला खेल समारोह वर्ष 2025-26 के 16 से 18 दिसम्बर तक आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी और टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्पूरी ठाकुर वार्ड के पार्षद विकास कुमार ने करते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डलों की हॉकी टीम एवं आठ मण्डलों की टेनिस महिला टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस पर उपकीडाधिकारी शकील अहमद अन्सारी, मुकेश कुमार सिंह एवं कुलदीप श्रीवास्तव सहायक प्रशिक्षक सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अनिल कुमार पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, समीक्षा, आदर्श एवं अक्षत तथा हॉकी प्...