गोंडा, नवम्बर 27 -- गोण्डा, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के बैनर तले नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीत कर आगरा मण्डल स्टेट चैम्पियन बनी। खेल के आखिरी दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में आगरा मण्डल ने वाराणसी मण्डल को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आखिरी दिन फाइनल में प्रवेश करने वाली दो धुरंधर टीमों को आमने-सामने देखना रोमांचक रहा। फाइनल मैच में वाराणसी मण्डल व आगरा मण्डल के बीच चले कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में आगरा टीम एक गोल करने में सफल रही जबकि बचाव कर रही वाराणसी मण्डल के खिलाड़ी हार को टालने के लिए जूझते दिखे। मुकाबले को आगरा मण्डल ने 1-0 से जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम की। वाराणसी मण्डल को रनर घोषित किया गया। मनाया जीत का जश्न: नाक आउट ...