अलीगढ़, सितम्बर 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिताओं को आयोजन सितंबर माह में होने सजा रहा है। जिसके लिए स्टेडियम में रविवार से ट्रायल चयन आरंभ किया जाएगा। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन द्वारा शुक्रवार को दी गई। उन्होंने बताया कि खेल संघ समन्वय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बास्केटवाल प्रतियोगिता गोरखपुर में 10 से 13 सितंबर तक किया जाएगा। जिसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल सात और मंडलीय ट्रायल आठ सितंबर को किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरूष) कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 सितम्बर को सहारनपुर में होने जा रही है। जिसका जिला स्तरीय टीम का ट्रायल आठ और नौ सितंबर को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में किया जाएगा। सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता कासगंज में 24 से 26 सितम्बर को आयोजित होगी। टीम के लिए ट्राय...