उन्नाव, दिसम्बर 27 -- उन्नाव। प्रदेश स्तरीय टीम ने शनिवार को स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी। कई जगह गंदगी और दवाओं की लापरवाही पाई गई, जिस पर फटकार लगाते हुए जिम्मेदारों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। टीम में शामिल डॉ. शिशिर पुरी और अखिलेश कुमार ने सुबह 10 बजे अकरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र से निरीक्षण शुरू किया।यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद टीम ने मरीजों से उपचार की जानकारी ली। इसके बाद कांशीराम पीएचसी, ब्रह्मनगर, चंपापुरवा तथा कासिम नगर जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। स्वास्थ्य कर्मियों से विस्तृत बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई। इसके साथ ही डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश सचान एवं बीपीएम चंद्रशेखर की दो सदस्यीय टीम ने नवाबगंज के अर्बन पीएचसी, पीएचसी चमरौली और क्षेत्र के सराय जोगा,...