भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में होने वाले प्रदेश स्तरीय जूनियर बाक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनों बालक वर्ग के खिलाड़ी देव मौर्य एवं शिवांश मिश्रा का चयन 80 केजी व 85 प्लस केजी में हुआ है। दोनों खिलाड़ी उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय से बाक्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि जिले के दो होनहार खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खेल जगत में दोनों खिलाड़ी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। खिलाड़ियों का चयन होने से जिले के धावकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। राज्य स्तर पर चयनित दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.