चंदौली, सितम्बर 6 -- चंदौली। वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें आगामी 7 सितम्बर को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय छात्र सम्मेलन को लेकर रणनीति बनायी गई। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे भारत शीघ्र ही विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा। काशी क्षेत्र के सह संयोजक कुंदन सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना था। उनकी हमेशा यह सोच रही कि देश में चुनाव एक साथ हो। आजादी के बाद 1952, 1957, 1963 और 1969 में चुनाव एक साथ हुए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस क्रम को तोड़ दिया। इस मौके पर विपुल शुक्ला, आशुतोष तिवारी, विकास राय, विशाल जायसवाल, राहुल सिंह, जैनेन्द्र राम, दिलीप सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.