मुरादाबाद, फरवरी 17 -- प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की शिक्षामंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने किया। उद्घाटन सत्र का प्रसारण मुरादाबाद के कंट्रोल रूम में लाइव देखा। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, मंडलीय पर्यवेक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतांनन्द शर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी राकेश चन्द्र मौर्य, बबीता मेहरोत्रा, रविन्द्र चौहान तथा परीक्षा प्रभारी संदीप कुमार उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान शिक्षामंत्री ने जनपद के समस्त बोर्ड परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश...