मेरठ, जनवरी 3 -- प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 से 10 जनवरी को और सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 6 और 7 जनवरी को अयोध्या में होगी। प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत जिलों के खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला और पुरुष दोनों वर्ग में खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ आदि इवेंट के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। वहीं, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को दौड़ के सभी ट्रायल चौधरी चरण सिंह विवि के खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.