दरभंगा, सितम्बर 6 -- दरभंगा। भाजपा बिहार प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ ने दरभंगा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला को प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया है। दरभंगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व प्रियजनों ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। उन्हें बधाई देने वालों में दरभंगा पश्चिमी जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान, महामंत्री विजय चौधरी, जिला मंत्री बालेंदु झा बालाजी, सुजीत मालिक, प्रवक्ता मनीष झा, राजू झा, पृथ्वी चौधरी, झा अविनाश कश्यप, शक्ति सहनी, डॉ. अभिषेक सर्राफ, डॉ. संजय पासवान, डॉ. मनोज कुमार आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...