रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई के बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। यूपी के पर्यावरण मंत्रालय की निदेशक पूरे प्रकरण की जांच करेंगी। यह कार्रवाई डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस के डायरेक्टर की शिकायत पर शुरू हुई है। डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस के डायरेक्टर दानिश खान ने बीते माह केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय और इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस में शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि रामपुर में अवैध खनन का धंधा जारी है। स्थानीय मीडिया में खबरें आईं तो प्रशासन ने अवैध खनन के डंपरों पर तो शिकंजा कसा लेकिन, जहां अवैध खनन का बालू डंप होता है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि, पूर्व की जांच में कई स्टोन क्रसर खनन को डंप करने में दोषी पाए जा चुके ...