प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- खरगपुर निवासी संजीव मिश्र को अखिल भारतीय हिंदू महासभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण भट्ट ने संजीव मिश्र को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी देते हुए बधाई दी। प्रदेश सचिव का पदभार संभालने के बाद संजीव मिश्र ने पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन करने का संकल्प लिया। इसकी सूचना पर क्षेत्र के पूर्व प्रमुख संजय तिवारी, बृजेश सरोज, भोला मिश्र, राजीव मिश्र, आमोद तिवारी, राहुल मिश्र, गरूण तिवारी, विमल मिश्र आदि ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...