मथुरा, फरवरी 10 -- अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की सभा शिवाशा स्टेट गोवर्धन रोड स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने हेतु नवीन सदस्यों को जोड़ने पर ध्यानाकर्षित कराते हुए संगठन में नये दायित्वों का आवंटन किया गया। जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में हिमांशु अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया। मंतोष अग्रवाल को जिला अध्यक्ष व मनोज अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम अग्रवाल ने किया। अंत में प्रदेश संगठन मंत्री हिमांशु अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। सभा में प्रदेश संरक्षक मूलचंद गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) मीनाक्षी अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, जिला महामंत्री, मनोज अग्रवाल, कोषाध्य...