बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। राजकीय आईटीआई बस्ती में अनुदेशक पद पर तैनात रंजीता को उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का प्रदेश संगठन मंत्री नामित किया गया है। यूपी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उनका मनोनयन किया है। जिले से पहली बार किसी महिला कर्मचारी को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए जाने का कर्मचारी नेताओं व राजकीय आईटीआई बस्ती के कर्मचारियों ने स्वागत किया। संघ के महामंत्री सुनील कुमार ने पत्र जारी कर कहा है कि महिला अनुदेशक रंजीता का मनोनयन प्रदेश संगठन मंत्री पद पर किया गया है। इस दौरान अरविंद कुमार, दयाशंकर मौर्य, हनुमान प्रसाद मिश्र, रामदीन, हरिशंकर, आशुतोष यादव, अनूप वर्मा, विक्रम भरत मौर्य, सिकंदर भारती आदि ने मनोनयन पर बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...