रुद्रप्रयाग, फरवरी 19 -- भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा दो दिनों के भीतर हो सकती है। जनपद रुद्रप्रयाग से भाजपा के 13 मंडलों के लिए करीब 24 दावेदारों के नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए हैं जिनकी प्रदेश संगठन के निर्देशों के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। जनपद में भाजपा के कुल 13 मंडल हैं जिनमें से 7 रुद्रप्रयाग और 6 मंडल केदारनाथ विधानसभा में है। इन दिनों पार्टी संगठन में किसी बात की चर्चा है तो वह सिर्फ मंडल अध्यक्षों की तैनाती को लेकर है। किस कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है इसी को लेकर भाजपा संगठन में निचले स्तर से लेकर शीर्ष तक यही चर्चा चल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद से 13 मंडलों में करीब 24 लोगों ने दावेदारी की है जिनके नाम प्रदेश संगठन को भेजे गए हैं। प्रदेश संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.