कोटद्वार, जुलाई 9 -- पूर्व कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने बुधवार को भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ व सिगड्डी पहुंचकर आमजन को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां विश्व के सभी देशों में कर्मचारियों और श्रमिकों के जीवन सुधार के लिए नए-नए कानून व योजनाएं बन रही हैं, वहीं भारत में कर्मचारियों और श्रमिकों को शोषणपरक व्यवस्था का शिकार बनाया जा रहा है। नियमित श्रमिकों व कर्मचारियों के स्थान पर आउटसोर्स जैसी व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। कहा कि सरकार श्रम संहिता कानून की आड़ में कार्य के आठ घंटों को बढ़ाकर बारह और पंद्रह घंटे करना चाहती है जो श्रमिकों के साथ अन्याय है। कहा कि इस शोषण व्यवस्था से बचने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस दौरान वर्तमान पार्षद सुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.