लखनऊ, सितम्बर 23 -- प्रदेश में जिन उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटर बदल कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं, उनमें से 3.39 लाख उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिले हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां भले ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग गए हैं, लेकिन वे पोस्टपेड मोड में ही काम कर रहे हैं। 15 सितंबर तक पूरे प्रदेश में 39.33 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग गए थे और मीटर डेटा मैनेजमेंट (एमडीएम) तक आंकड़ा केवल 36.03 लाख का ही पहुंचा था। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद से उपभोक्ता समय से बिल न मिलने की शिकायत काफी समय से कर रहे हैं। अब यह आंकड़ा 3.39 लाख तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं की तकलीफ ये है कि जब एक साथ बिल मिलेगा तो उसका भुगतान करने में उन्हें दिक्कत आएगी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने भी उपभोक्ताओं की इस समस्या को जायज बताते हुए मीटर लगाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.