देहरादून, सितम्बर 24 -- प्रदेश में 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन किया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहीद सम्मान यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे शहीद नायक नरेश कुमार निवासी गुजराड़ा-मानसिंह सहस्रधारा रोड के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र कर एक गरिमामयी शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री, विधायक उमेश शर्मा (काऊ), सेना के सेवानिवृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.