हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई। विकास कार्यों एवं राजस्व को लेकर प्रदेश स्तर पर की जाने वाली जनपदों की रैंकिंग में हरदोई को 75 जनपदों में 22वां स्थान मिला है। 70 से अधिक विभागों की 200 से अधिक योजनाओं और कार्यों के आधार पर मिली रैंकिंग में जनपद ने लगातार दूसरे माह 22वां स्थान मिला है। हालांकि मंडल में तीसरे स्थान पर रहा अपना जनपद इस माह की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि राजस्व संग्रह में जनपद को 75 जनपदों में छठा स्थान मिला है। वहीं, विकास एवं संबंधित विभागों में जनपद की रैंकिंग 50 रही है। ओवरआल रैंकिंग में 22 वां स्थान है, जिसमें अभी भी सुधार किया जा सकता है। जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को चेताते हुए कहा जनपद की रैंकिंग सुधारने के लिए सभी विभागीय कामकाज एवं योजनाओं की प्रगति निरंतर बनाए रखें।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.