सहारनपुर, अप्रैल 21 -- गंगोह। स्वामी कालवेद्रानंद महाराज ने कहा कि धर्म के लिए जीवन का बलिदान ही अमर कथा बनता है। श्री बांकेबिहारी सेवा समिति द्वारा श्रीमद् खाटू श्याम कथा में उन्होंने कहा कि कलयुग के जागृत देव खाटू श्याम के दर्शन एवं सेवा से जीवन का कल्याण होता है और धर्म की रक्षा करना खाटू श्याम चरित्र का मूल संदेश है। इससे पूर्व मुख्य यजमान देवीलाल सैनी, जॉनी व बृजेश सैनी ने खाटू श्याम पूजा कराई और व्यास पीठ पर महाराज श्री का तिलक करके आशीर्वाद लिया। खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार व ज्योति प्रज्वलित सुभाष चंद्र सैनी एडीओ ने की। महाराज ने कहा कि कलयुग बढ़ने के साथ ही भारत के साथ विदेश में भी श्याम नाम का परचम लहरा रहा है। त्रिभुवन शर्मा, कन्हैया, अंकित सैनी, रविंद्र, विपुल, सेवाराम कविता, सरला, गुड्डी, बबीता, रेखा, कमला, सुदेश आदि रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.