कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की परीक्षा में अब एआई का प्रयोग किया जाएगा। पेपर सेटिंग और इवैल्यूएशन में एआई की मदद ली जाएगी। यह फैसला कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। इसकी शुरुआत विषम सेमेस्टर परीक्षा से होगी। परीक्षा में एआई का प्रयोग करने वाला सीएसजेएमयू प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा। कुलपति ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि परीक्षाओं में एआई का उपयोग किया जाए। प्रश्नपत्रों की सेटिंग, मूल्यांकन, एग्जाम मॉनिटरिंग और स्टूडेंट सर्विसेज में एआई के नए मॉडल्स लाएंगे। परीक्षा में एआई सभी छात्रों से अलग-अलग सवाल पूछ सकता है। पेपर लीक होने की संभावना न के बराबर है। किसी को यह नहीं पता लग पाएगा कि कौन पेपर बना र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.