जौनपुर, दिसम्बर 22 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आजम खान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में वन डिस्ट्रिक, वन माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने रविवार को मझौरा गांव में एक शादी समारोह में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार कोडीन सिंडिकेट में माफियाओं को बचाने में लगी हुई है और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं। आजम खान ने किसानों की समस्याओं को भी उजागर किया। कहा कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, किसान दर-दर भटक रहे हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) केवल कागजों तक सीमित रह गया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व आईपीएस अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.