लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता योगी सरकार ने उचित दर वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 179.42 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि मंजूर कर ली है। यह धनराशि उठाई, धराई और अंतर्राज्यीय संचालन से लेकर उपभोक्ताओं तक राशन सामग्री के सुचारु वितरण में खर्च होगी। इससे खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार एक-एक पात्र गरीब को चिन्हित कर राशन कार्ड जारी कर रही है। प्रदेश में अंत्योदय कार्ड लाभार्थियों की संख्या 1.29 करोड़ से अधिक है। अब तक प्रदेश में 3.16 करोड़ से अधिक परिवारों के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और 40.73 लाख से अधिक परिवारों के अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। 179.42 करोड़ रुपये की धनराशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है, जिसके अंतर्गत केंद्रांश और राज्यांश का अनुपात 50-50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.