लखनऊ, सितम्बर 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं भेड़िया, कहीं तेंदुआ, कहीं अजगर, कहीं सांड. से दहशत का वातावरण बना है। इसके लिए भाजपा सरकार कुछ करेगी या ये कहकर पल्ला झाड़ लेगी कि जानवर के पदचिह्न नहीं मिले हैं। जिन पर हमले हो रहे हैं क्या उनके घायल शरीर के निशान काफी नहीं हैं। भाजपा अब क्या सीसीटीवी के खिलाफ एफआइआर कराएगी? अखिलेश ने शनिवार को जारी एक बयान में यह भी कहा है कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश का किसान खाद संकट से जूझ रहा है। कई जिलों की सहकारी समितियों में खाद नहीं है। किसानों को पिछले साल न गेहूं की फसल के लिए यूरिया, डीएपी मिली और न धान के लिए खाद मिली, अब आलू और चना-मटर, सरसो के लिए खाद नही मिल रही है। आगरा के अकोला सहकारी समिति पर खाद के लिए तीन दिन से गोदाम के चक्कर लगा रहे किसान की लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.