आगरा, जून 11 -- सपा के वरिष्ठ नेता आजमगढ़ से सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मंगलवार को कहा कि कासगंज में लगातार भाजपा सरकार के राज में आए दिन पीडीए समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। दुर्घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जब समाजवादी सरकार थी जनपद कासगंज काफी विकास कराया गया था। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव यहां अमांपुर विधानसभा के ग्राम प्रतापपुर में पूर्व प्रधानाचार्य स्व. कप्तान सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद सपा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में किसान को गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था के मामले में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। सपा कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की सलाह देते हुए उन्होंने 2027 में विधानसभा के सभी बूथ प्रभारियों को तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.