हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने उत्तराखंड की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। बुधवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक सभी सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में अहंकारी और असंवेदनशील हो गए हैं, जो जनता को भयभीत कर रहे हैं। शासन की जगह गुंडाराज जैसी स्थिति बन रही है। अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच से बचने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है सत्ता हमेशा रहेगी, लेकिन जनता लोकतांत्रिक जवाब देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...