लखनऊ, दिसम्बर 31 -- स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बुधवार को लखनऊ और बरेली मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने आम जन तक निशुल्क डायलिसिस सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश में डायलिसिस इकाइयों को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अमित घोष ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का वास्तविक प्रभाव और प्रशासनिक व तकनीकी चुनौतियों की पहचान कर परिणाम-उन्मुख सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। जिन जिलों में कैंसर के उपचार की सुविधा अनुपलब्ध है वहां के जिला स्तरीय चिकित्सालयों में कैंसर इकाईयां खोले जाने की कार्ययोजना पर जल्द काम किया जाए। उन्होंने निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं की तरह ही पीपीपी मोड में कैंसर के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। हर जिल...