बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं। जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा संवाद किया गया। जिसमें 18 जनवरी को दौड़ प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि युवा बदलाव के लिए आगे आयें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब-जब युवाओं ने भागीदारी की तब देश की राजनीति में बदलाव आया है। सत्ताधारियों ने संविधान और लोकतंत्र पर हमला बोल दिया है। रोजगार के अवसर खत्म कर नौजवानों को बेरोजगारी की आग में ढकेल दिया है। देश की धन संपदा जल जंगल जमीन को अंबानी अडानी जैसे चंद पूंजीघरानों के हवाले किया जा रहा है। यूथ फॉर इंडिया अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर ने कहा कि हर ब्लॉक और तहसील में युवा संवाद आयोजित किए जाएंगे। यूथ फॉर इंडिया अभियान के जिलाध्यक्ष अनूप यादव, प्रमोद पाल, नीलकमल, उर्वेश ,हर्षित मिश्रा, सद्दाम हुसैन, प्रमोद, पंकज, नंद किशोर, शीतेश य...