लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश में 20 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बढ़ जाएंगे। अभी तक 1500 की आबादी पर एक पोलिंग बूथ बनाया जा रहा था अब 1200 की आबादी पर एक पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। फिलहाल, अभी प्रदेश में 162462 पोलिंग बूथ हैं और अब इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। दूसरी ओर जुलाई से घर-घर बीएलओ जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे। जल्द मतदाता सूची पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। अब इस बार जिस क्षेत्र के रहने वाले बीएलओ होंगे उन्हें उसी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयोग लगातार कार्य करने में जुटा है। पहले 1500 की जनसंख्या पर एक पोलिंग बूथ बनाया जाता था। कोरोना महामारी के समय यह संख्या घटाकर 1200 कर दी गई। फिर लोकसभा चुनाव 2024 में इसे बढ़ाकर 1500 की आबादी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.