फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्थानीय डिपो को एक बार फिर बड़ी उपलब्धित हासिल हुई है। फर्रुखाबाद डिपो डीजल औसत में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। निगम की ओर से सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है। इससे तकनीकी टीम और चालक खुश है। स्थानीय डिपो में इस समय निगम की 96 बसें और 26 अनुबंधित बसें संचालित हो रही है। प्रतिदिन स्थानीय डिपो की बसें 12 से 14 हजार यात्रियों को सफर कराती है। अभी तक स्थानीय बसें डीजल अधिक खाती आ रही थी। लेकिन इस बार तकनीकी टीम और चालकों ने वह कर दिखाया है किसको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। तकनीकी टीम के फोरमैन सक्षम का फर्रुखाबाद डिपो का प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर बहुत बड़ा योगदान रहा है। 14 मई को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक ने सूची जारी की है जिसमें स्थानीय डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.