अंबेडकर नगर, जनवरी 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश में जंगल राज कायम है और सरकार अपराध को रोक पाने में विफल साबित हो रही है। ऐसे में जब सूबे में कानून का राज नहीं स्थापित हो रहा है तो सीएम को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। यह बातें बसपा पूर्वांचल कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही। मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में दलित महिला की निर्मम हत्या, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज एवं जौनपुर समेत कई जिलों में खुलेआम महिलाओं के साथ हो रहे घिनौने कृत्य इस बात के उदाहरण हैं कि सूबे की सरकार कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने में अक्षम है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री वहन कुमारी माया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.