बदायूं, अक्टूबर 6 -- प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। विपक्ष के नेताओं को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। यह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने उसहैत में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के दौरान कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। कहा मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। रविवार को उसहैत के वार्ड 10 में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कोषाध्यक्ष साजिद खान, यूनिस सकलैनी, तजम्मुल अंसारी, नवनीत यादव,जहीरुल हसन, हनीफ, संजीव यादव, रामवीर शाक्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...