हरदोई, नवम्बर 27 -- हरदोई। शहर में बिना परमीशन रैली निकाल रहे एक दल के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी समेत नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि गुरुवार को जननायक मदारी पासी के जन्मोत्सव पर रैली शोभायात्रा का आयोजन प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने किया। वह अपने कई समर्थकों के साथ तिरंगायात्रा रैली निकाल रहे थे, जबकि यात्रा की परमीशन नहीं ली गई थी। जानकारी पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे पहले तो परमिशन न होने के कारण रैली निकालने के लिए मना किया। आरोप है कि वह नहीं माने और अपने तमाम समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा निकलने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

हिंदी ह...