कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ। भारतीय किसान यूनियन औनू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह ने नगर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी गोपाल दुबे टाडा को प्रदेश महासचिव, डॉ.आदित्य शर्मा को मंडल सचिव, ललित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह को जिला मंत्री, आशीष राठौर को जिला महामंत्री, रवि तिलक को ब्लॉक महासचिव, शैलेष कुमार को नगर उपाध्यक्ष, केवलकिशोर दीक्षित को जिला संयोजक मनोनीत किया है। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...