नोएडा, जून 28 -- नोएडा। प्रदेश तैराकी सब जूनियर और जूनियर चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को शहर के तैराकों ने आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लखनऊ में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार को भी कई स्पर्धाएं होंगी। इन स्पर्धाओं में भी शहर के तैराकों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता के 1500 मीटर फ्री स्टाइल में दोरोथी रविकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में वेदांत चंद्रा ने सोने का तमगा जीता। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में सिदक कौर ने स्वर्ण पदक जीता। भाविका चौधरी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर फ्री स्टाइल में शायला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिदक कौर ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक 200 मीटर फ्री स्टाइल ग्रुप टू में जीता। 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.