बिजनौर, अक्टूबर 12 -- प्रदेश को देश का अग्रणी एवं विकसित राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बिजनौर नगर पालिका परिषद ने विशेष सम्मेलन व बैठक का आयोजन किया। सम्मेलन में नगर के सभासदों के अलावा पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में जिले व नगर को पहला स्थान दिलाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में चेयरपर्सन इंदिरा सिंह की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के संचालन में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश को सशक्त समृद्ध व आत्म निर्भर बनाने पर चर्चा की गई। चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि यदि हमारा वार्ड सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा तो नगर व जिला भी सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा,इसीलिए सबको पहले वार्ड और नगर को सशक्त और आत्म निर्भर बनाना होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.