कन्नौज, फरवरी 21 -- कन्नौज,संवाददाता। प्रदेश सरकार का बजट विकासोन्मुख, समावेशी और जनहितकारी है। कुल बजट का 12.4 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य संबंधित मदों को जोड़ने पर यह अनुपात 15-16 प्रतिशत तक पहुंचता है। उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण पर विशेष बल देकर सरकार प्रदेश को नई विकास ऊंचाइयों तक ले जाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।यह बात राज्यमंत्री असीम अरुण ने शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक उद्योगों को उत्तर प्रदेश में स्थापित करना है, ताकि निवेश बढ़े और स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित हों। कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोविड-19 काल में पंजीकृत अधिकांश प्रवासी श्रमिक अब प्रदेश में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.