लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होने वाले आईसीटी लैब जल्द ही क्रियाशील भी हो जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव की ओर से इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा गया है कि लैब की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था को नामित किया जा चुका है। साथ ही कार्यदायी संस्था द्वारा निविदा प्रक्रिया के माध्यम से लैब के उपकरणों की खरीद के लिए तीन संस्थाओं को कार्यादेश भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में अब आईसीटी लैब स्थापित करने के लिए स्कूल में एक सुरक्षित कक्ष का निर्धारण किया जाना है, जिसमें बिजली की व्यवस्था हो। अगर बिजली की व्यवस्था नहीं है तो अतिशीघ्र उसकी व्यवस्था कर ली जाए। चाक-चौबन्द कक्ष में इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन कराते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.