गुड़गांव, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पूरे हरियाणा में विशेष पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 2 अक्तूबर तक लगातार चलने वाला और समाज में पर्यावरणीय जागरूकता को सुदृढ़ करने वाले इस पुनीत अभियान में राज्य के प्रत्येक जिले में नमो वन नाम से 75-75 पौधे लगाए जाएंगे। मंत्री गुरुवार को गांव दमदमा में नमो वन के पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में पेड़ों का कटना कभी-कभी अनिवार्य हो जाता है, लेकिन यह भी उतना ही आवश्यक है कि एक पेड़ के कटने पर कम से कम दस नए पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन समय में जब लोगों को ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ा, तभी मानव जीवन में वृक्षों की महत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.