देवघर, दिसम्बर 17 -- करौं। प्रखंड के टेकरा धान क्रय केंद्र का उद्घाटन मंत्री हफीजुल हसन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर दर्जनों गांवों के किसान मौके पर मौजूद रहे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर किसान को सरकारी स्तर का लाभ मिले। इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला जा रहा है। किसान अपने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें और धान पैक्स में लाकर बेचें। धान बेचने में अगर उनको किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उन्हें सूचित करें, वह समस्या का तुरंत समाधान करेंगे। सरकार द्वारा समय पर उनके लागत मूल्य का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर है। धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से प्रखंड के किसानों को बहुत फायदा होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.