रामपुर, जुलाई 22 -- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के समावेशी विकास में रामपुर के अहम योगदान के बारे में बताया। साथ ही सरकार से रामपुर के लिए नई सौगातें देने के लिए भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही भरोसा दिलाया कि रामपुर के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रामपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा कुछ योजनाओं के तेज क्रियान्वयन के समर्थन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में संगठन की मजबूती और जनता के हित में चल रही योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.