गंगापार, फरवरी 8 -- केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर रविवार को बारा विधानसभा स्तरीय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सभागार जसरा में मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज त्रिपाठी रहे। मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट पहली बार कर्तव्य आधारित, समावेशी और आर्थिक विकास को गति देने वाला है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के अनुरूप जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हितों को प्राथमिकता देता है। विशिष्ट अतिथि बारा विधायक डा वाचस्पति ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने यह बजट जनता के लिए वरदान के रूप में दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.