हरिद्वार, मार्च 19 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित चिंतन गोष्ठी में एक सशक्त विकल्प बनाने के लिए आम जनता को एकजुट करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। हमें उत्तराखंड को बचाने के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा। कहा कि इसी उद्देश्य से मोर्चा प्रदेश के 11 जनपदों में जाकर चिंतन गोष्ठी कर रहा है। मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में युवा नेता बॉबी पंवार ने कहा कि हमें उत्तराखंड को बचाने के लिए अब एकजुट होना होगा। यहां के अधिकार यहां के लोगों को मिले इसके लिए बड़े संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभी जिला मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। भविष्य में इसे ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही गांव-गांव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.